शनिवार और रविवार को होने वाली उपनिरीक्षक संवर्ग लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई थी। वहीं शनिवार से परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी। जिले में दो पालियां में संपन्न कराई जाएगी लिखित परीक्षा।