ज्ञानपुर: भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
भदोही विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। विधायक के घर नाबालिग नौकरानी के सुसाइड और नाबालिग नौकरानी के बरामद होने के बाद पुलिस ने सह अभियुक्त के तौर पर उनके बेटे को गिरफ्तार किया है।