करेरा: करैरा में सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सील ,SDM की कार्यवाई
करैरा। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुपम शर्मा एवं तहसीलदार ललित शर्मा ने नगर के कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का पालन नहीं मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।