टिकारी: टिकारी राज इंटर कॉलेज मैदान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संध्या प्रवचन में अतरी विधायक ने लिया भाग
Tikari, Gaya | Jun 7, 2026 टिकारी राज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्थल पर अतरी विधायक रोमित कुमार ने रविवार रात्रि भाग लिया। जहां मंच से सनातन धर्म पर के मान्यता और सिद्धांतों को अपनाते हुए ऐसे धार्मिक आयोजन से सिख लेने की बात कही गई। श्रोताओं ने गंभीरता पूर्वक स्वामी वृंदावन दास जी महाराज का प्रवचन सुना और भजनों के माध्यम से भक्ति का रसपान किया।