रतवारा थाना की पुलिस ने बीते दिनों एक लड़की को अपहृत कर लिए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खोजबीन शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर बाद लड़की को सकुशल बरामद यानी दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस टीम ने बरामद लड़की को न्यायालय में हाजिर कर बयान करवाया फिर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।