इस्माइलपुर: श्रावण मेले से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, जाह्नवी चौक टीओपी को मिला नया प्रभारी
श्रावण माह में कांवरियों की बढ़ती भीड़ और बेहतर यातायात व्यवस्था को देखते हुए एसपी वैभव शर्मा ने जाह्नवी चौक टीओपी प्रभारी गौरव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर परबत्ता थाना के दारोगा विकास कुमार को नया टीओपी प्रभारी बनाया गया है। यह बदलाव सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।