रायगढ़: रायगढ़ में भीषण गर्मी से परेशान गजराज ने सूंड से खुद को नहलाया, दिलचस्प वीडियो कैमरे में कैद हुआ और वायरल
रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बीच एक हाथी का वीडियो सामने आया है,जिसमें वह गर्मी से राहत पाने के लिए पानी की टंकी के पास पहुंचकर नहाता नजर आ रहा है। हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर बार-बार शरीर पर छिड़कता रहा। हाथी ट्रैकर्स ने इसका वीडियो बनाया।