शेखपुरा नगर क्षेत्र के कामासी गांव में मामूली विवाद में देखते-देखते हिंसक झड़प हो गई। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की संध्या 7 बजे के आसपास घटित हुई। सूचना के बाद टाउन थाने के पुलिस और डायल 112 पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद पूर्व विधायक भी परिजनों से मिलने पहुंची।