नैनीताल डीएसबी में दो दिवसीय कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी नैनीताल। डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में मत्स्य दिवस के अवसर पर मॉडर्न फिश कल्चर प्रैक्टिसेज विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी रही। कार्यशाला में किसानों और छात्रों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों के साथ-साथ मार्केटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।