दुधि: म्योरपुर के देवरी गांव में पिकअप और ट्रक की टक्कर, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी ग्राम पंचायत में गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे एक पिकअप और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पिकअप चालक 25 बर्षीय मनीष जो शितूल खूर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश का निवासी है, ने बताया कि वह बिलासपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर सिंगरौली जा रहा था।मनीष के अनुसार, अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।