घुघरियाखेड़ी | देवलगांव में मंगलवार को दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई। बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना खंडवा-वड़ोदरा स्टेट हाईवे स्थित शहीद स्मारक मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार किसान नंदलाल सीर्वी मंगलवार सुबह परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे।