बख्तियारपुर: रानीसराय के पास SH-106 पर वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय के समीप स्टेट हाईवे 106 पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक रानीसराय निवासी श्रवण कुमार को इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।