मैहर: भटूरा में कंपनी कार्यालय में घुसकर मारपीट, कर्मचारियों को धमकी; पुलिस से सुरक्षा की मांग
मैहर जिले के भटूरा क्षेत्र स्थित एसएनएस मी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में कुछ लोगों द्वारा घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि भटूरा निवासी तीन व्यक्ति कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों से विवाद कर मारपीट गाली गलौज की गईं हैं। विवाद का वीडियो वायारल होते ही बना चर्चा का केंद्र।