इस्लामपुर: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर पांच किमी की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को हिलसा अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी जयंत शर्मा के नेतृत्व में फिट इंडिया फिटनेस के लिए पांच किमी का मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निशमन के पदाधिकारी, कर्मियों ने अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय हिलसा से निकलकर मेन रोड लालसी बिगहा, लहराडाक, इंदौत से होते पुनः कार्यालय पहुंचकर समापन हुआं।