चरखारी: चरखारी के तालाब के पास पुलिया से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
चरखारी के रायनपुर मुहाल निवासी 48 वर्षीय संतोष पुत्र रमेश बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी तालाब के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।