दुधारा थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी रामदेव रविवार सुबह बाइक से जा रहे थे। बभनी चौराहे के पास तेज रफ्तार में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।