गोहपारु: गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापीपर गांव में ओवरलोड पिकअप वाहन में सवारी जाने का वीडियो वायरल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत दियापीपर गांव में पिकअप वाहन में ओवरलोड सवारी जाने का एक वीडियो बुधवार को लगभग 2:30 बजे वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दियापीपर गांव में ओवरलोड सवारी लेकर पिकअप वाहन चालक जा रहा है,वहीं वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।