कटिहार की 7 विधानसभा सीटों पर हुए नामांकन की स्क्रूटनी के बाद 24 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए हैं। कुल 115 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इस कार्रवाई से नाराज कई प्रत्याशियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें भूख हड़ताल और हंगामा शामिल है। मनिहारी विधानसभा सीट पर स्क्रूटनी की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी है।