लखनपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर नगर पंचायत के वार्डों में ₹418.66 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया
नगर पंचायत लखनपुर वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर में एवं वार्ड क्रमांक 06 मस्जिद के पीछे ग्राऊंड में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मंत्री राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा भूमिपूजन किया गया । जिसमें नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक कुल लागत 418.66 लाख से विभिन्न निर्माण कार्य होना है।