एटा: असरौली में नंदी महाराज की सांप काटने से मौत, हुंडई एजेंसी के पास मिला मृत गोवंश, गौसेवकों ने किया अंतिम संस्कार
एटा जनपद के असरौली गांव में हुंडई एजेंसी के पास एक खाली प्लॉट में सांप के काटने से एक गोवंश की मृत्यु हो गई। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर गौसेवकों की टीम मौके पर पहुंची।गौ रक्षा दल गौ रक्षा प्रकोष्ठ से वरिष्ठ जिला प्रभारी अभिषेक मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप यादव सहित अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूच