रामनगर: महादेवा ऑडिटोरियम में जय गुरुदेव के अनुयायियों का विशाल धार्मिक समागम कार्यक्रम आयोजित हुआ, कई जनपद के लोग शामिल हुए
महादेवा ऑडिटोरियम में जय गुरुदेव के अनुयायियों का विशाल धार्मिक समागम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान गुरु राजकुमार जी महाराज के सानिध्य में भव्य सत्संग का आयोजन हुआ।गुरु जी ने अपने प्रवचन में मानव जीवन में प्रेम सेवा सदाचार संयम और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। बाराबंकी बस्ती लखीमपुर हरदोई सहित कई जनपद से लोग पहुंचे सत्संग सुना।