बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अधिवक्ताओं ने इस बार दोनों प्रमुख गुटों पर भरोसा जताते हुए संतुलित फैसला शनिवार शाम 6:30 बजे सुनाया। अध्यक्ष पद पर बिशम्भर सिंह गुट के प्रत्याशी राहुल त्यागी विजयी घोषित हुए, जबकि सचिव पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता मंच गठबंधन के पालम राणा ने सफलता हासिल की। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।