धोरैया: चांदपुर गांव से अज्ञात चोरों ने बैटरी चालित रिक्शा चुराया, मामला दर्ज
Dhuraiya, Banka | Jan 29, 2026 थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रूपेश कुमार की बैटरी चालित रिक्शा की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इसको लेकर पीड़ित ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है .कहा है कि उसे दिव्यांग योजना के अंतर्गत बैटरी चालित रिक्शा मिला था, जो उसके दरवाजे पर से चोरी हो गया. गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे धोरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि छानबीन जारी है.