17 अक्टूम्बर को दोपहर 5 बजे दीपावली पर्व के अवसर पर आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे, इस उद्देश्य से रायपुरिया में पुलिस द्वारा पटाखा दुकानों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओपी तथा थाना प्रभारी श्रीराम बर्डे के नेतृत्व में पटाखा विक्रेताओं की सघन जांच की गई।