शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहा निवासी एक दिव्यांग युवक, अशफाक खान ने मंगलवार दोपहर 1 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमकर हंगामा किया। युवक का आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से बैटरी वाली ट्राईसाइकिल (Tricycle) के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। अशफाक खान, जो 80% दिव्यांग हैं, अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।