सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर बरहिमा बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी इसी दौरान दो बाइक के बीच टक्कर हो गई।