सासाराम: दहियाड गांव के पास पलटे टेंपो में दो लोग घायल, महिला के सिर में आई गंभीर चोट
दहियाड गांव के पास पलटा टेंपो, दो घायल; महिला के सिर में गंभीर चोट रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियाड गांव के समीप अमरा तालाब से आकोढ़ी गोला जाने वाली सड़क पर गुरुवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।