सोहागपुर: किआ शोरूम के पास दुर्घटना में घायलों के लिए सांसद ने रुककर इलाज का कराया इंतजाम
सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किआ शोरूम के पास बुधवार की दोपहर 2 बजे लगभग हुए सड़क हादसे के दौरान हिमाद्रि सिंह वहां से गुजर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे घायल पड़े गोडारु गांव के लोगों को देखा और तुरंत रुककर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना देर किए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर घायलों के शीघ्र इलाज की व्यवस्था करने को कहा।