नवलगढ़ के जिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर इन दिनों कचरे के ढेर लगे होने से लोगों में रोष व्याप्त है। अस्पताल के बाहर फैली गंदगी से आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल गेट के पास फैले कचरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, ताकि प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर जा सके।