खजनी: बेलघाट में गश्त से लौट रही पुलिस टीम पर हमला, मड़हा गांव के पास बीच-बचाव करने पहुंचे सिपाही का फूटा सिर; एक युवक हिरासत
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गश्त कर लौट रही पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। विवाद शांत कराने पहुंचे एक सिपाही के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घायल सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।