हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की चुनाव कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेन्द्र सिंह पाल, महेश चन्द्र कांडपाल व महावीर सिंह त्यागी को चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसके बाद अनन्तिम वोटर लिस्ट भी जारी की गयी। चुनाव कमेटी द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र देकर चुनाव के लिए ईवीएम मशीन उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया गया।