चैनपुर स्थित संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अभिभावक सह शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, प्रधानाध्यापिका सिसिलिया केरकेट्टा एवं भूतपूर्व सैनिक जेम्स रोजारियो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।