बदायूं: ओईया गांव में भट्टे के पास डनलप के पास खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | May 9, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के सूरजपुर भूड़ गांव के रहने वाले 40 वर्षीय देवपाल पुत्र झंडू डनलप लेकर जा रहे थे तभी थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ओईया गांव में भटटे के पास वह डनलप के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार देवपाल को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल देवपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी मौत हो गई।