पटेरा: राजाबन्दी में क्षतिग्रस्त होस्टल की तस्वीरें आई सामने,sdm और तहसीलदार ने घटना का जायज़ा लिया
Patera, Damoh | Jul 2, 2026 पटेरा ब्लॉक के राजा बंदी गांव में बने सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास के भवन का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद आज गुरुवार दोपहर 1 बजे करीब क्षतिग्रस्त सीलिंग और भवन की तस्वीर सामने आई,वहीं घटना के बाद हटा एसडीएम राकेश मरकाम पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने छात्रावास भवन का निरीक्षण किया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।