विदिशा शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों को देखते हुए नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर 2 बजे सीएमओ दुर्गेश ठाकुर के अनुसार 4-5 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी केंद्र भेजा गया है। शहर में बच्चों और बुजुर्गों पर हमलों की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है। अभियान लगातार जारी रहेगा।