ऊंचाहार: खोजनपुर स्थित अंडरपास के करीब बैक करते समय डीसीएम की चपेट में आया ऑटो, चालक हुआ घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर में लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर बने अंडरपास के करीब सोमवार की सुबह, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैक करते समय डीसीएम की चपेट में एक ऑटो आ गया,इस दौरान ऑटो चालक गाड़ी में ही फंस गया,आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक अनोज जायसवाल निवासी इमिलिहा का पुरवा को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।