खुजनेर: खुजनेर में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
खुजनेर में 7 मई को आयोजित होने वाले धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारीयों का बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने निरीक्षण किया और सम्मेलन स्थल व्यवस्थाएं देखी। बता दें की सम्मेलन में 80 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।