फुलवरिया: राजपुर में बीते शाम आई आंधी तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ के नीचे दबने से एक भैंस की मौत, कई जगहों पर पेड़ गिरा
प्रखंड क्षेत्र में बीते शाम अचानक हुई तेज आंधी तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए तो कहीं-कहीं बिजली के खंबे टूट कर सड़क पर गिर गए। इस दौरान राजपुर बनवा टोला में एक विशाल पेड़ के नीचे दबने से भैंस की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से पेड़ को काटकर भैंस को बाहर निकाला गया। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे जानकारी के अनुसार काफी नुकसान हुआ।