भिंड नगर: नियमों की उड़ रही धज्जियां,जिले में बोतल में पेट्रॉल पंप पर दिया जा रहा पेट्रोल,वीडियो हुआ वायरल
भिंड। जिले में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासनिक निर्देशों और सुरक्षा मानकों के बावजूद कई पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को बोतलों में पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि किसी भी समय गंभीर हादसे की आशंका भी बनी हुई है।