बरहट: रतनपुर-गुगुलडीह मार्ग पर बिना हैंडल बाइक स्टंट करते हुए का वीडियो आया सामने
Barhat, Jamui | May 2, 2026 रतनपुर-गुगुलडीह लक्ष्मीपुर बायपास पर एक युवक का बिना हैंडल पकड़े तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए स्टंट करने का वीडियो शनिवार 5 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। यह खतरनाक करतब न केवल युवक की जान के लिए जोखिम भरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।