बालोद: अंतागढ़-रायपुर डेमू में अव्यवस्था: एक ही टिकट काउंटर, लंबी कतार के बावजूद सीट नहीं, यात्री लटककर सफर करने को मजबूर
Balod, Balod | Apr 26, 2026 बालोद रेलवे स्टेशन में यात्रियों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंतागढ़-रायपुर डेमू ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पहले टिकट के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है, वहीं ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट नहीं मिलने से खड़े होकर यात्रा करने की मजबूरी बन रही है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर केवल एक ही टिकट काउंटर संचालित हो रहा है।