मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, संकट मोचन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
मऊरानीपुर के संकट मोचन मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और पूरे माहौल में भक्ति की गूंज सुनाई दी।