खरगोन। जिले की मेनगाँव पुलिस ने अवैध जुआरियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्यवाही करते हुए दांव लगा रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। एसडीओपी रोहित लखारे के नेतृत्व में मेनगाँव, गोगावां और जैतापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गोल के पास नहर किनारे घने जंगल में दबिश दी।