बीसलपुर: पीलीभीत को बनाएंगे माडल जिला -जितिन प्रसाद बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के दस ग्राम पंचायतों का किया दौरा
पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायत का दौरा किया एवं क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को देखकर गुणवत्ता पूर्व निस्तारण करने को कहा है वह इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने अपने सांसद का धमाकेदार स्वागत भी किया है