सरिता विहार: दिल्ली के कालिंदीकुंज बॉर्डर पर किसान आंदोलन और भारत बंद के मद्देनजर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली के कालिंदीकुंज बॉर्डर पर किसान आंदोलन और भारत बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।दिल्ली के नॉएडा से लगने वाली सीमा कालिंदीकुंज बॉर्डर पर शुक्रवार को सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किया गया हैं और पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि यहां पर यातायात को नहीं रोका गया है. यहाँ नॉएडा और दिल्ली के बीच सामान्य रूप से यातायात हो रही है।