सरिता विहार: दिल्ली के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम,लगा जाम
दिल्ली के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली मार्च के मद्दे नजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया हैं।दिल्ली की नोएडा से लगने वाली सीमा कालिंदीकुंज पर मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि यहां पर यातायात को रोका नहीं गया हैं। लेकिन सुरक्षा इंतजाम के वजह से इस दौरान नोएडा से दिल्ली आने वाले सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ नजर आया