खेल मैदान को बचाने के लिए मुखिया लाल मुक्ति पासवान के नेतृत्व में पिछले आठ दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन आखिरकार सफल रहा। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय के आश्वासन के बाद आठवें दिन धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। बताया जाता है कि खेल मैदान में प्रखंड मुख्यालय भवन बनाए जाने की योजना से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था।