राजनगर: खजुराहो पहुंचे अनंत अंबानी, भव्य स्वागत के बाद बागेश्वर धाम के लिए हुए रवाना, सांसद-विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने कि
देश के प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी गुरुवार शाम करीब 4 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। एयरपोर्ट पर बागेश्वर धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।