सुसनेर: उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे पर कीटखेड़ी का युवक सड़क हादसे में घायल, पुलिस को भेजी तहरीर
बुधवार की सुबह 10 बजे उज्जैन झालवाड़ NH 552-G पर किटखेड़ी निवासी बाइक सवार 22 साल के विधान सिंह पिता कालूसिह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें पुराना बस स्टेंड स्थित शा सिविल अस्पताल लाया गया। यहा डॉ यश रूपारिया ने इलाज कर आगर जिला अस्पताल रेफर किया है। स्वास्थ्य विभाग ने तहरीर थाने पर भेजी है।