पीपलदा: अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 29, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण कार्यालय से शाम 6 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि पुलिस जापते ने गश्त के दौरान शराब पीकर हंगामा कर उतपात मचाने पर उदयभान माली रूपनारायण बैरवा चंद्रप्रकाश मीणा नरेंद्र मीणा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 60 पुलिस एक्ट व 355 बीएनएस में कार्यवाही की है।